पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी करने वाले गए जेल

इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी करने वाले गए जेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसियामें इलेक्ट्रिकल एवं मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में चोरों से सवा लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

जप्तशुदा समान में इन्वर्टर, कटर मशी, ड्रिल मशीन,तांबे के वायर, इन्डक्शन चूल्हा, सी.एफएल बल्ब आदि शामिल हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में शांतिकुमार और संतोष कुमार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया हैं। उमेश अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल छपरीगंज खरसिया की उमेश इलेक्ट्रिकल दुकान में 14-15 सितम्बर 14 की दरमियानी रात तथा 13-14 दिसम्बर 2014 की दरमियानी रात तथा दुमेन्द्र गबेल के मोबाइल दुकान में 3-4 दिसम्बर की दरमियानी रात हुए मोेबाइल चोरी के रिपोर्ट पर थाना खरसिया में धारा 457,380 के तहत जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही थी। 21 जनवरी 15 को पुलिस ने मिथलेश्वर गबेल तथा उसके साथी शांति गबेल से चोरी के सीएफएल बल्ब एलईडी तथा आरोपी हितेश पटेल से 3-4 दिसम्बर 14 की दरमियारी रात गबेल से पांच मोबाइल जब्त किया। पूछताछ में उसने संतोश दिव्य तथा शांति गबेल के साथ मिलकर चोरी करना कबूलकर लिया। पूछताछ में शांति कुमार पिता तामेश्वर गबेल 20 वर्ष सा छोटे बारेदी थाना खरसिया तथा संतोष कुमार दिव्य उर्फ छोटू पिता सुकलाल दिव्य 18 वर्ष निवासी सिंघनसरा थाना सक्ति जिला जांजगीर चाम्पा का नाम सामने आया ये दोनों पूर्व में थाना खरसिया के चोरी के प्रकरण में जेल में बंद थे ।इस कारण 6 फरवरी 15 को पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपी शांति कुमार द्वारा उमेश इलेक्ट्रिकल में 2 बार चोरी करना कबूल किया। आरोपियों द्वारा चोरी किए गए 7 बंडल तांबे का अर्थिंग वायर वजन बरीब 1.5 क्विंटल तांबे का स्क्रेप वायर 37 किलों,3 नग इन्वर्टर,2 नग कटर,1 ड्रील मशीन,2 नग मिक्सी,1 नग इन्डक्शन चूल्हा,10 नग सीएफएल बल्ब जुमला किमती 1 लाख 25 हजार रुपये बरामद किया गया। उक्त दोनों आरोपियों को थाना खरसिया में धारा 457,380 के तहत जुर्म दर्जकर न्यायालय जेएमएफसी खरसिया में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। चोरी के इस मामले में अभी भी एक चोर की गिरफ्तारी होना बाकी है। उक्त चोरी के तीनों प्रक्ररण की सफलतम कार्यवाही मे निरीक्षक सलीम तिग्गा थाना प्रभारी खरसिया,धर्मानंद शुक्ला चौकी प्रभारी खरसिया ,राकेश मिश्रा,क्राईम बा्रंचप्रभारी रायगढ,प्रधान आरक्षक रामप्रसाद बघेल क्राईम बा्रंच,प्रधान आरक्षक छबिलाल पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।