पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 फरवरी को रायपुर में होगा धरना प्रदर्शन

20 फरवरी को रायपुर में होगा धरना प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाडीकार्यकर्ता सहायिका संघ 20 फरवरी को बूढा तालाब रायपुर में अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगा। संघ ने आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर धरना में भाग लेने की अपील की है।

20 फरवरी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं जुटेंगी। वे रायपुर बूढ़ा तालाब में सुबह 11 बजे से 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की मांगों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को कर्मचारी घोषित करने, शासकीय कर्मचारी घोषित नहीं होने तक न्यूनतम 15 हजार मासिक वेतन, मिनी आंगनबाडी केन्द्र घोषित करने परामर्श कार्यकर्ता नियुक्ति सहित अन्य मांगे शामिल हैं।



कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को उम्र का बंधन हटाते हुए शत्-प्रतिशत पदोन्नत करने की मांगे शामिल हैं। आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका संघ की अध्यक्ष कुमारी कमरुन निशा एवं पदाधिकारियों ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं से 20 फरवरी को धरना प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है।