पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्मशाला के पास दो बाइक आमने सामने हुई टक्कर, दो हुए गंभीर

धर्मशाला के पास दो बाइक आमने सामने हुई टक्कर, दो हुए गंभीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया|हमालपारा केकंकुबाई धर्मशाला के पास आमने सामने से मोटर साइकिलें आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए घायल युवकों का प्रारंभिक इलाज के बाद रायगढ रैफर कर दिया गया है। खरसिया के हमालपारा से तहसील की ओर जाने वाले मार्ग पर कंकुबाई धर्मशाला के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई। आमने सामने की टक्कर में जहां दोनों बाइक सवार गिर गए,वही बाइक को भी खासा नुकसान हुआ है। एक बाइक पर बीरेंद्र गुप्ता पिता कन्हैया गुप्ता उम्र 18 वर्ष निवासी बोतल्दा सवार था वहीं दूसरी बाइक को धमेन्द्र पिता मदनसाहू देवगांव उम्र 29 वर्ष चला रहा था। आमने सामने की टक्कर में दोनों युवकों को काफी चोट लगी दोनों को वाहन की मदद से खरसिया के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रायगढ रैफर किया गया। अस्पताल की तहरीर पर चौकी पुलिस ने मामला पंजीबध्द करके विवेचना शुरू कर दी है।

सड़क पर हादसे गंभीर।