पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन की ठोकर से रेलवे फाटक टूटा रेलवे क्रासिंग में लगा रहा घंटों जाम

वाहन की ठोकर से रेलवे फाटक टूटा रेलवे क्रासिंग में लगा रहा घंटों जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया। खरसिया रेलवे क्रासिंग का फाटक अज्ञात वाहन की ठोकर से टूट गया। फाटक के टूटने से रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटों जाम लगने के बाद रेलवे फाटक की मरम्मत होने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली।

खरसिया नगर का रेलवे क्रासिंग इन दिनों यातायात के दबाव में रोज जाम का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगने पर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में वाहन रेलवे फाटक से ही भीड़ जाते हैं और रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो जाता है। ऐसा ही वाक्या 12 दिसंबर की सुबह खरसिया रेलवे क्रासिंग पर खरसिया नगर की ओर लगे रेलवे फाटक अज्ञात के वाहन की चपेट में गया, जिससे एक ओर मुड़कर टूट गया। रेलवे फाटक के टूटने से रेलवे क्रासिंग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिन लोगों को जरूरी काम नहीं था, वो लोग तो अपने वाहन मोड़कर वापस घर लौट गए, लेकिन जिन्हें जाना जरुरी था, उन्हें रास्ता क्लियर होते तक घंटों इंतजार करना पड़ा।
15 दिन पहले भी रेलवे फाटक इसी तरह वाहन की चपेट में गया था, तब भी रेलवे क्रासिंग पर बडे़ जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। भीड़ बढ़ने पर रेलवे पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की सहायता ली गई और दोनों ओर की ट्रैफिक रोककर रेलवे फाटक बदला गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

(फाटक के टूटने से रेलवे लाइन पर अव्यवस्था का दृश्य।)