2 बाइकों में भिड़ंत, 1 की मौत
रायगढ़| धरमजयगढ़-खरसियामार्ग पर रविवार रात लगभग 8.30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल बताया जाता है जिसे धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आज रात विधानशील नामक एक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर ग्राम बैती से धरमजयगढ़ रहा था। इसी दौरान सामने से रहे दूसरे बाइक सवार ने उसे सामने से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों चालक बाइक समेत सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरे। विधानशील नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों को जानकारी लगने के बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और दूसरे युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।