दीनदयाल को याद किया भाजपा ने
खरसिया|एकात्म मानववादसिद्धांत के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा नेताओं ने उन्हें अपनी आदरांजलि दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर बस स्टैंड स्थित दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर दीनदयाल गुप्ता, सुनील गर्ग, गिरधारी गबेल, राजेन्द्र राठौर, रामचरण, अशोक अग्रवाल, धनसाय यादव, त्रिलोचन राठौर, कैलाश गबेल, नटवर गर्ग, हरिराम, विनोद कबूल पूरिया, सावरिया अग्रवाल, जगदीश खुनिया आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।