पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक अक्टूबर से चलाया जाएगा स्वच्छता अिभयान

एक अक्टूबर से चलाया जाएगा स्वच्छता अिभयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया|स्वच्छ भारतअभियान के क्रियान्वयन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देशानुसार नगरपालिका परिषद खरसिया की सी.एम.ओ. ने विकासखंड में अभियान को सफलता पूर्वक लागू करने के लिए विकासखंड स्तरीय बैठक आयोजित की।

बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा की गई है। इसे विकासखंड स्तर पर सुचारु रुप से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एक अक्टूबर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा साथ ही महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर स्वच्छता रखने की शपथ ली जाएगी। इस बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ए.के.धृतलहरे ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी कृष्णा खटिक,नगरपालिका अध्यक्ष सुनील गर्ग, उपाध्यक्ष रामकिशुन आदित्य ,पार्षद धनसाय यादव, कमल गर्ग,अवधनारायण सोनी,श्रवण श्रीवानी राजेश सहिस ,राजू सारथी , आर.ई.एस. के देवांगन,स्वास्थ्य विभाग के सजन अग्रवाल ,आबकारी विभाग के भगत,पी.डब्लूडी के पटेल,विद्युत विभाग जे.ई.पाठकर शिक्षा विभाग प्रधान पाठक एवं शिक्षक के अलावा नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित अफसर।