बोलेरो ने मारी बाइक को टक्कर, एक घायल
वनविभागबैरियर में ड्यूटी करके वापस लौट रहे वनरक्षक को पीछे से तेज रफ्तार से रही बोलेरो ने ठोकर मार दी। वनरक्षक बाइक पर सवार था। बोलेरो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक टूट फूट कर कंडम हो गई, वही वनरक्षक के बाएं पैर, जांघ एवं घुटना में गंभीर चोटें आई है। उसे पहले खरसिया के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बाद में उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला चिकित्सालय रायगढ रैफर कर दिया गया। घटना के बाद से घटनाकारित वाहन का ड्रायवर वाहन लेकर फरार हो गया। खरसिया वनविभाग के भालूनारा बैरियर में शिवकुमार सिदार वल्द छेदूलाल सिदार निवासी गोबराभांठा फरसवानी 44 वर्ष की रात्रिकालिन ड्यूटी से लौट रहा थ्ा, सुबह वह ड्यूटी खत्म करके अपने बाइक पर खरसिया स्थित निवास ला ग्राम बांसमुडा के पास पीछे से रही तेज रफ्तार बोलेरों ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जहां बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं बाइक सवार शिवकुमार सिदार भी सड़क किनारे घायल होगया वनविभाग की गाडी से ही उसे खरसिया के सिविल अस्पताल में लाया गया।
44 वर्षीय वन रक्षक के बाया पैर में गंभीर चोट लगी। उसे इलाज के लिए खरसिया सिविल अस्पताल लाया गया, जहां जांच से पता चला कि उसके बाया पैर घुटने के हड्डी के भी टूट गई है। वनरक्षक की गंभीर स्थिति को देखकर उसे जिला चिकित्सायल रायगढ रैफर कर दिया गया। घटनाकारित बोलेरो का ड्राइवर घटना के बाद से वाहन लेकर फरार हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला पंजीबध्द करके विवेचना शुरू कर दी है।