जोबी महाविद्यालय में मना एनएसएस दिवस
खरसिया|नवीन शासकीयकालेज जोबी में एन.एस.एस. दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एन.एस.एस. के कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रोफेसर और एन.एस.एस. की छात्र छात्राएं उपस्थित थे।एन.एस.एस. का स्थापना दिवस खरसिया विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम जोबी स्थित नवीन शासकीय महाविद्यालय में भी मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर चुडामडी यादव ने एन.एस.एस. बारे छात्रों को विशेष जानकारी दी। इस अवसर पर प्रोफेसर राहुल अग्रवाल ,प्रो,बिरजू कश्यप,प्रो.मनीषा पटेल,प्रो. बी.एल. कुर्रे भूपेन्द्र राठिया,प्रदीप,शिव, शीला,गीता आदि उपस्थित थे।