पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वेश्वरी स्थापना दिवस मनाया

सर्वेश्वरी स्थापना दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया|राम सेवाआश्रम शाखा खरसिया छग में सर्वेश्वरी समूह का 54 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई और खरसिया सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया।

21 सितम्बर को सुबह 7.30 बजे आश्रम प्रागंण से सर्वेश्वरी समूह के ध्वज के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा जयघोष के साथ प्रभातफेरी निकाली जो खरसिया शहर के आश्रम से रायगढ़ चौक, अग्रसेन चौक, सुभाष चौक, पुरानीबस्ती चौक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल से होते हुए स्टेशन चौक से आश्रम पहुंची। परिसर के मंदिर में विशेष आरती की गई। दोपहर में गोष्ठी को आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रहित की सर्वोपरि ,मानव धर्म की स्थापना ,सामाजिक कुरीतियों,अंधविश्वास,रूढ़िवादी को दूर करने जैसे विषयों पर विचार प्रकट किए गए। इस अवसर पर रविन्द्र पटेल, विशाल दर्शन,अजय पटेल, चंद्रशेखर शर्मा, विनोद सिंह ठाकुर ,टीकी महंती, कैलाश यादव लक्ष्मी दास महंत,अजीजूल शेख सहित बडी संख्या लोग उपस्थित थे।

सर्वेश्वरी स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों में शामिल हुए श्रद्धालु