पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्याम मंदिर में हजारों की चोरी, ताला तोड़ जेवर, नगद ले गए अज्ञात चोर

श्याम मंदिर में हजारों की चोरी, ताला तोड़ जेवर, नगद ले गए अज्ञात चोर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया | नगर में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को नगर के स्टेशन चौक स्थित श्री श्याम मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर के दरवाजा व गर्भगृह का ताला तोड़कर श्याम बाबा के चांदी के कुंडल, 8 से10 हजार रुपए नकद सहित मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के हार्ड डिस्क को चोरी कर ले गए। खरसिया पुलिस ने मदन गर्ग की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री श्याम मंदिर में सुबह जब मंदिर का पुजारी सामने का गेट खोलकर मंदिर में दाखिल हुआ तो देखा कि मंदिर के गर्भगृह का दरवाजा खुला हुआ था और सामान इधर उधर बिखरे हुए थे। पुजारी ने इसकी सूचना अन्य लाेगों की दी। सूचना पर चौकी प्रभारी धर्मानंद शुक्ल अपने दलबल के साथ घटना स्थल पहुंच मौका मुआयना किया। बाद में इसकी सूचना क्राइम ब्रांच व उच्चाधिकारियों दी गई।

कार्रवाई के अभाव में चोरों के हौसले बुलंद- लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए लगा रहा है कि चोरों को खरसिया पुलिस का कोई डर नहीं है। इसी कारण आए दिन नगर में चोरी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। खरसिया पुलिस चंदन ताल रोड स्थित नरसिंह अग्रवाल के मकान एवं करीबन तीन चार दिन पहले फकीर चौक गंज पीछे निवासी अधिवक्ता देवकीनंदन शर्मा के सुने मकान में हुए चोरी का पता लगाने में नाकाम रही है। वहीं मंदिर में हुई चोरी पुलिस की कार्यप्रणाली व रात्रि गश्त की पोल खोलने के लिए काफी है। शहर के भीड़भाड़ वाले जगहों में चोरी हर अज्ञात चोर मानों पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...