हनुमंत थम्पा को दी श्रद्धांजलि
हनुमंत थम्पा को दी श्रद्धांजलि
खरसिया | लास नायक हनुमंत थम्पा के निधन पर खरसिया पत्रकार संघ द्वारा स्थानीय कन्या भवन के पास स्थित पत्रकार भवन में बैठक आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संतोष यादव, रामनारायण सोनी, ज्योति अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, विजय शर्मा, अरूण चौधरी, सोनू अग्रवाल, प्रहलाद बंसल, संजय गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, मुकेश लहरे, टंकेश्वर राठौर, कमलेश नायडू उपस्थित थे।