बरभौना के गौरी गौरा समापन समारोह में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारी
खरसिया | खरसिया विकासखंड के ग्राम बरभौना में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम गौरी गौरा के समापन अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीचंद रावलानी, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष गिरधारी गबेल, मंडल भाजपा अध्यक्ष सेतराम पटेल सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्राम बरभौना सहित आस पास के करीबन 13 गांवो के करमा पार्टी इस गौरा गौरी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर बरभौना के सरपंच राजेंद्र राठिया, पूरन सिंह पंच, जनकराम जायसवाल, टिकेश डनसेना, चूडामणी राठिया, ललित पटेल, ईश्वरी पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।