पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गबेल समाज की प्रांतीय महासभा कोरबा में हुई

गबेल समाज की प्रांतीय महासभा कोरबा में हुई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया | गबेल समाज की प्रांतीय महासभा कोरबा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य मे एवं गिरधारी गबेल प्रांतीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जय सिंह अग्रवाल विधायक कोरबा, नोबेल वर्मा, दिनेश गबेल पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चांपा, मेदनी गबेल पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष उपस्थिति थे। कार्यक्रम में डॉ. महंत ने कहा कि गबेल समाज शिक्षित प्रभावशाली, दयावान एवं कृषि प्रधान समाज है, इस समाज से मेरा बहुत पुराना आत्मीय संबंध है। इस समाज के लोग जहां भी रहते है वहां प्रभावशाली है, उन्होंने समाज को यथा संभव सहयोग देने की बात कही। विशिष्ट अतिथि की आसंदी से कोरबा विधायक जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा क्षेत्र मे गबेल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इस समाज के लोग सांसद मंत्री, विधायक, डाक्टर, इंजीनियर, जिला पंचायत अध्यक्ष व अच्छे पदों पर पदस्थ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...