केंद्रीय राज्यमंत्री साय से मुआवजा राशि जल्द प्रदान करने की मांग
खरसिया | खरसिया से धर्मजयगढ़ रेल कॉरिडोर में किसानों काे जमीन अधिग्रहित के बाद भी आज तक बोनस एवं मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। जिस पर पीड़ित किसानों ने शनिवार को केंद्रीय खान एवं इस्पात मंत्री विष्णुदेव साय से मिल कर ज्ञापन सौंपते हुए मुआवजा राशि जल्द प्रदान करने की मांग की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री साय ने पीड़ित किसानों को जल्द मुआवजा एवं बोनस राशि दिलाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालो में श्रवण डनसेना, जनपद सदस्य भोगसिंह राठिया, सरपंच विशंभर राठिया, टिकेश डनसेना, धनसाय निषाद, खेमलाल राठिया सहित पीड़ित किसान एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे।