स्वास्थ्य के क्षेत्र में मनोज का सम्मान
अंबिकापुर. दैनिकभास्कर समूह द्वारा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ प्राइड अवार्ड कार्यक्रम में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सरगुजा अक्षय भारत परियोजना के केयर इंडिया अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सतपथी को सम्मानित किया गया। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में श्री सतपथी का सम्मान किया गया। श्री सतपथी ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में विगत 12 वर्षों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में केयर इंडिया संस्था के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। वर्तमान में अक्षय भारत टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के सरगुजा, कोरिया एवं जशपुर क्षेत्र में टीबी की रोकथाम हेतु अपनी टीम के सहयोग से कार्य कर रहे है। इस सम्मान पर डॉ. मनोज ने अपनी संस्था, परिजन, स्वास्थ्य विभाग जिलेवासियों का अाभार व्यक्त किया है।