- Hindi News
- चिरमिरी में बढ़ते अतिक्रमण से हो रही परेशानी
चिरमिरी में बढ़ते अतिक्रमण से हो रही परेशानी
क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के कारण आवश्यक सेवाएं भी बाधित होने लगी है। इसके कारण कई बार लोगों की जान पर बन आती है। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके कारण लोगों में रोष है।
छोटा बाजार, बड़ा बाजार सहित क्षेत्र के सबसे ब्यस्ततम मार्ग हल्दीबाड़ी में सड़क किनारे बेजा कब्जा किए ठेले वाले, दुकानों के बाहर रखे सामान अिनयंत्रित पार्किंग के कारण दिन में कई बार रास्ता जाम हो जाता है। कई बार तो आवश्यक सेवाओं जैसे फायर ब्रिगेट, एंबुलेंस पुलिस का वाहन भी इसमें फंस जाता है। इसके कारण लोगों की जान पर बन आती है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन के अिधकारियों या जन प्रतिनिधियों को ना हो पर वे इसे दूर करने प्रयास नहीं कर रहे हैं। गौरतलब हो कि इस क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बैकुंठपुर या फिर आमाखेरवा हास्पिटल रेफर किया जाता है। पोंड़ी कोरिया वा जीएम काम्लेक्स से मरीजों को रीजनल हास्पिटल गोदरीपारा में रेफर किया जाता है। पर यहां से जाने और आने के लिए हल्दीबाड़ी के मुख्य बाजार से गुजरना पड़ता है। ऐसे में ट्रैफिक जाम होने की स्थिति में मरीज की जान पर बन आती है। इसके बाद भी इस ओर किसी के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।