पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेंबर में मचा बवाल, पदाधिकारियों ने कोरिया की समिति ही भंग कर दी

चेंबर में मचा बवाल, पदाधिकारियों ने कोरिया की समिति ही भंग कर दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | छत्तीसगढ़ चेंबर में एक बार फिर बवाल मच गया है। पदाधिकारियों के आपसी झगड़े की वजह से कोरिया जिले की पूरी इकाई को ही भंग कर दिया गया है। चेंबर की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरिया-मनेंद्रगढ़ के जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चेंबर मंत्री और संयोजक समेत पूरे पदाधिकारियों को हटा दिया गया है। चेंबर के आला पदाधिकारियों का आरोप है कि कोरिया के पदाधिकारियों की वजह से चेंबर की छवि खराब हो रही थी। इस बीच बर्खास्त चेंबर मंत्री संजय सिदवानी ने बताया कि इस फैसले के खिलाफ सभी कारोबारियों की रविवार को एक बैठक बुलाई गई है। छत्तीसगढ़ चेंबर के इस फैसले का कड़ा विरोध भी शुरू हो गया है।

खबरें और भी हैं...