कुदरत के कैनवास पर मौसम ने भरे रंग
बैकुंठपुर चरचाकालरी मनेंद्रगढ़
फोटो-कंटेंट : अमित पाण्डेय
बसा है ‘मिनी भारत’
चिरमिरी को मिनी भारत कहा जाता है जहां लगभग सभी राज्यों के लोग मिलजुलकर रहते हैं। इसीलिए यहां भारत की संस्कृति की झलक अलग ही दिखाई देती है।
शहर की ताकत काेल उद्याेग
काेयला उत्खनन के केंद्र चिरमिरी में छह अंडर ग्राउंड माइंस बरतंुगा यूजी, हल्दीबाड़ी 3 नम्बर, हल्दीबाड़ी - 6 नम्बर, कुरासिया संगम विहार, देवा खदान, वेस्ट चिरमिरी मांइस और एक ओपन कास्ट प्रोजेक्ट - चिरमिरी ओसीपी है। चिरमिरी कोयला उद्योग में 13 प्रशासनिक क्षेत्रों में से एक हैं।
ये है हिल स्टेशन
चिरमिरी
िहल स्टेशन के नाम से भी मशहूर है चिरमिरी। मनेंद्रगढ़ से चिरमिरी की ओर ट्रेन के सफर में यह नजारा देखने को मिलता है। चिरमिरी के पाेड़ी हिल, बरतुंगा हिल और डोमन हिल में कुदरत के नजारे देखने दूर दराज के सैलानी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। बारिश के मौसम में पूरी चिरमिरी पर्यटन का केंद्र बन जाता है। ऐसे मौसम में सैलानी यहां के नजारे देखने पहुंचते हैं।
दिखती है भारत की ताकत और सभी राज्यों के संस्कृति की झलक
ऐसा है हमारा शहर
125 वर्ग किलोमीटर में फैले चिरमिरी शहर ी आबादी 91 हजार और साक्षरता 66 प्रतिशत है। एसईसीएल के ओपन कास्ट और, अंडर ग्राउंड माइंस यहाॅ के लोगों के रोजगार का साधन हैं।
नीला है नीलम सरोवर
नीलम सरोवर (वाटर पार्क)का नीला पानी और यहां की कुदरती खूबसूरती सैलानियों को आकर्षित करती है। नगर निगम द्वारा बनाए गए इस पार्क में बोटिंग की सुविधा भी है।