पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंजी में ई पंचायत शुरू होने से विकास के कामों में आएगी तेजी: एस. प्रकाश

बंजी में ई-पंचायत शुरू होने से विकास के कामों में आएगी तेजी: एस. प्रकाश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| मनेंद्रगढ़

गांवों को आधुनिक बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में ई-पंचायत शुरू किए जा रहे हैं जिससे आम जनमानस को अपने कार्यों के लिए सरलता हो ।

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत् पहले चरण में कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के 48 ग्राम पंचायतों को 31 मार्च तक ई-पंचायत से जोड़ा जाना है। पहले चरण में रविवार को ग्राम पंचायत बंजी में कलेक्टर कोरिया एस. प्रकाश द्वारा ई-पंचायत का शुभारंभ किया गया। बंजी के अलावे चैनपुर, पिपरिया, बेलबहरा, लालपुर, कठौतिया, कोथारी, सिरौली, नागपुर एवं परसगढ़ी में भी ई-पंचायत का शुभारंभ इसी दिन किया गया है। ई-पंचायत के तहत ग्रामीणों के आवेदन सीधे ग्राम पंचायतों में जमा किए जाएंगे। इस दौरान एसपी बीएस ध्रुव, जिपं सीईओ संजीव झा, एसडीएम नूतन कंवर, सीईओ जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ वीके राठौर, खंडशिक्षाधिकारी शंकरसुवन मिश्रा, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर टी. मुरलीकृष्णन, ग्राम पंचायत बंजी के सरपंच लाखन सिंह, झगराखंड थाना प्रभारी एके नाग आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...