अपने देश के प्रति गौरव का भाव होना चाहिए: धरमलाल कौशिक
भास्कर संवाददाता | बैकुंठपुर
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ सुशासन के साथ विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। इससे साफ है कि लगातार चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इसमें कोरिया जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की भागीदारी रहेगी।
यह बात घड़ी चौक में आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने उपस्थित लोगों से कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रथम कोरिया प्रवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता के नेतृत्व में अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
अपने निर्धारित कार्यक्रम से लगभग 4 घंटे बिलंब से पहुंचे भाजपा प्रदेशध्यक्ष का काफिला रतनपुर खड़गंवा से होते हुए सलका मार्ग से बैकुण्ठपुर पहुंचा। इस अवसर विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, कृष्णबिहारी जायसवाल, परमजीत कौर, हेमलता सिंह, गुलाब गुप्ता, रामधनी गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे। लड्डुओं से तौला-घड़ी चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का अभूतपूर्व स्वागत किया गया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डुओं से तौलकर उनके यशस्वी जीवन की कामना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता ने अपने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है कि हमारे संगठन के मुखिया आज हम सब के बीच हैं । हम उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि आने वाले समय में जब विधानसभा चुनाव होगें तब जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी होंगे।