पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भांबरी, सनम आैर अंकिता का विजयी प्रदर्शन

भांबरी, सनम आैर अंकिता का विजयी प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूकीभांबरी, सनम सिंह और अंकिता रैना सहित अन्य सभी भारतीय टेनिस खिलाड़ियों ने एशियाड के छठे दिन सिंगल और मिक्स्ड डबल्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया। महिला डबल्स में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

सनमसिंह दूसरे दौर में : सनमसिंह ने कुवैत के अलशट्टी अब्दुलामीड को मात्र 48 मिनटों में लगातार सेटों में 6-1, 6-2 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।

यूकीभांबरी भी अगले दौर में : चौथीवरीय यूकी भांबरी ने कतर के गैर वरीय खिलाड़ी जाबोर मोहम्मद अल मुतावा की चुनौती 6-1, 6-0 से निपटाते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

अंकितारैना की एकतरफा जीत : महिलासिंगल में अंकिता रैना ने मंगोलिया की डुलगुनजागरल गोटोव को शानदार प्रदर्शन के बाद केवल 26 मिनट में एकतरफा अंदाज में 6-0, 6-0 से करारी शिकस्त दी।

साकेत-सनमकी संघर्षपूर्ण जीत : भारतीयजोड़ी को पांचवी वरीय जोड़ी कोरिया के जिसूंग नाम आैर मिनयिओक चो की जोड़ी को हराने में एक घंटा और तीन मिनट में 6-3, 6-4 से पराजित किया।

अंकिता-दिविजभी जीते : मिक्स्डडबल्स के पहले दौर में भारत ने आठवीं वरीय तुर्र्कमेनिस्तान के प्रैंको अनास्तासिया और मामेटगुलेएव इसा की जोड़ी को 6-4,6-1 से हराया।

श्वेता-रिशिकाहारी : महिलाडबल्स के दूसरे दौर में श्वेता राणा और रिशिका सुनकारा की जोड़ी को जापान की शूको होयोमा और होजूमी एरी की तीसरी वरीय जोड़ी ने 1-6, 4-6 से हराया।