- Hindi News
- शूटर शगुन, श्रेयसी आैर वर्षा ने कांस्य पर साधा निशाना
शूटर शगुन, श्रेयसी आैर वर्षा ने कांस्य पर साधा निशाना
स्क्वैश : भारत ने जापान आैर चीन को हराया
चीन 78 आैर भारत सिर्फ 1 स्वर्ण
स्वर्ण आैर ऐट रोइंग टीम को कांस्य
सेपकतकरा में भारत की दोहरी पराजय
हॉकी में पाक ने भारत को हराया
साइना आैर कश्यप जीते, पर सिंधु हारीं
इंचियोन| महिलातीरंदाजी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गुरूवार को इंचियोन एशियाई खेलों के छठे दिन भारतीय पुरूषों ने कम्पाउंड टीम स्पर्धा के दूसरे सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। भारत ने ईरान को 231-227 से हराया। इससे पहले महिला तीरंदाजी टीम को कम्पाउंड टीम स्पर्धा में चीनी ताइपे से 224-226 के करीबी अंतर से सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय महिला टीम अब कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेगी।
अभिषेकवर्मा सेमीफाइनल में
व्यक्तिगतस्पर्धाओं में भी भारत प्रदर्शन काफी मिलाजुला रहा। पुरूष कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने कोरिया के योंगही चोई को कड़े संघर्ष में 147-142 से हराया। सेमीफाइनल में वे मलेशिया के जाकी बिन माजाह मुहम्मद से भिड़ेंगे। एक अन्य मैच में संदीप को फिलीपींस के पाल मार्टन डेला क्रूज ने 135-141 से हराया। महिला वर्ग के क्वार्टरफाइनल मैच में तृषा देब ने व्यक्तिगत महिला कंपाउंड क्वार्टरफाइनल में ईरान की शबनम साराक को 142-131 के बड़े अंतर से पराजित किया।
कांस्यपदक के साथ वर्षा बर्मन, शगुन चौधरी और श्रेयसी।
रोइंग कीे एकल स्कल्स स्पर्धा में दक्षिण कोरिया के किम डोंगयोंग रजत, ईरान के मोहसेन शाहदिनाघेदेह स्वर्ण भारत के स्वर्ण सिंह कांस्य पदक के साथ।
चौथे स्थान पर रही नारंग एंड कंपनी
गगननारंग,जायदीप करमाकर और हरिओम सिंह पुरुषों की 50 मीटर प्रोन टीम फाइनल स्पर्धा में खराब प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर रहे। भारतीय टीम ने कुल 1852.0 का स्कोर किया। इस स्पर्धा में कजाकिस्तान ने कांस्य, मेजबान दक्षिण कोरिया ने रजत और चीन ने स्वर्ण पदक जीता। व्यक्तिगत स्पर्धा में भी भारतीय निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन बदस्तूर जारी रहा और वे फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे।
भारतीय तीरंदाजी टीम कम्पाउंड स्पर्धा के फाइनल में