पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय निशानेबाजों ने जीता रजत पदक

भारतीय निशानेबाजों ने जीता रजत पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंबातमांग, गुरप्रीत सिंह और विजय कुमार ने इंचियोन एशियाई खेलों में सातवें दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। भारत का निशानेबाजी में यह आठवां पदक है। भारत ने इस स्पर्धा में कुल 1740 अंक जुटाकर रजत पदक जीता। चीन ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 1742 अंकों के साथ स्वर्ण और मेजबान दक्षिण कोरिया ने 1739 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।



भारतीय महिलाओं ने भी निराश किया

महिलाओंकी 50 मीटर थ्री पोजिशन टीम फाइनल में भी भारत के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। लज्जा गोस्वामी, अंजली भागवत और तेजस्वनी मुले की टीम 1722 अंक हासिल करते हुए छठे स्थान पर रही। इस स्पर्धा में कजाखस्तान ने कांस्य, दक्षिण कोरिया ने रजत और चीन ने स्वर्ण पदक जीता। व्यक्तिगत स्पर्धा में लज्जा गोस्वामी ने 582 का स्कोर करते हुए चौथे स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन फाइनल में वे 371 अंक जुटाकर सातवें स्थान पर रहीं।

व्यक्तिगत स्पर्धा में निशाना चूके

व्यक्तिगतस्पर्धा में भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वे फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। भारत की तरफ से तमांग 581 अंक जुटाकर आठवें, गुरप्रीत 580 अंकों के साथ नौवें और विजय 579 अंकों के साथ 12वें स्थान पर रहे।

रजत पदक के साथ भारतीय निशानेबाजी टीम के गुरप्रीत सिंह, विजय कुमार और पेंबा तमांग।