- Hindi News
- अब महलपारा में उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा
अब महलपारा में उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा
अब महलपारा में उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा
बैकुंठपुर| नवरात्रके पहले दिन से महलपारा में शर्मा हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। इस संबंध में शर्मा हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि कोरिया जिला आदिवासी सुदुर वनांचल क्षेत्र में स्थित है। यहां नेत्र विभाग में आधुनिक उच्च स्तर के चिकित्सा सुविधाओं की कमी थी। इसे ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक उपकरणों जापानी मशीनों से ऑख के सामान्य जांच मुख्यतः मोतियाबिंद जैसी बीमारी का स्मार्ट कार्ड धारी (आरएसबीवाय/एमएसबीवाय) मरीजों का का मुफ्त में ऑपरेशन, कुशल एवं विशेषज्ञ नेत्र सर्जन के द्वारा किया जाएगा। साथ ही साथ न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी शर्मा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में जिले के ग्रामीण अंचल तक शिविर लगाकर मोतियाबिन्द मरीजों की मुफ्त में जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व इसी निजी चिकित्सालय में जिले में प्रथम बार पथरी के ईलाज हेतु बिना आपरेशन के लेजर के द्वारा सुविधा प्रारंभ किया गया है। समय-समय पर जिले के आम जनता के आवश्यकतानुसार सुविधाओं में वृद्धि की जा रही है।
परमऑटो मोबाईल में निश्चित उपहार
मनेन्द्रगढ़| दुर्गापूजा दशहरा के अवसर पर आमाखेरवा रोड स्थित परम ऑटो मोबाईल्स में उपभोक्ताओं के लिए कई आकर्षक योजनाएं लाई गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रतिष्ठान के संचालक जनप्रीत सिंह ने बताया कि त्यौहारों के अवसर पर सभी ग्राहकों के लिए एक निश्चित उपहार योजना लाई गई है जिसमें वाहन लेने पर ग्राहकों को एक स्क्रेच कूपन दिया जाएगा जिसमें एक निश्चित उपहार तय है। स्क्रेच करने पर ग्राहक को टीवी, मिक्सर ग्राइंडर, इंडेक्शन चूल्हा, प्रेस, लंच बॉक्स, हॉटपॉट में से कोई भी एक ईनाम निश्चित मिलेगा। संचाक ने बताया कि बढ़ती हुई मांग को देखकर हो सकता है कि आने वाले समय में गाडि़यों की कमी हो इसके लिए उपभोक्ता अभी से अपने मनपसंदीदा मॉडल एवं मनचाहे रंग की प्राप्ति के लिए एडवंास बुकिंग भी करा सकते हैं। उनके प्रतिष्ठान में बजाज के सभी मॉडल सभी रंगों में उपलब्ध है।