नया बस स्टैंड परिसर पहले से अधिक साफ
स्वच्छभारत अभियान के तहत जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आज प्रात: 8.30 बजे झाडू और फावडा लेकर जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित बस स्टैण्ड से सप्ताह व्यापी विशेष स्वच्छता अभियान की शुरूआत की।
उन्होने बस स्टैण्ड परिसर को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने के लिए झाडू लगाकर कचडा एकत्र किया और आस-पास खरपतवार को फावडा लेकर परिसर के चारों तरफ बिखरे गंदगी को श्रमदान कर सफाई की। जिला प्रशासन की पूरी टीम की अगवाई जिला कलेक्टर एस प्रकाश जनप्रतिनिधियों का नेतृत्व नगर पालिका बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने किया। जिला मुख्यालय से प्रारंभ सप्ताह व्यापी स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान के पश्चात कलेक्टर एस प्रकाश ने उपस्थित जन समूह तथा कोरिया के नागरिको से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने घरों के साथ-साथ सामुदायिक उपयोग की जगहो पर भी हमेशा स्वच्छता बनाये रखने के लिए प्रयास करना चाहिए।
नगर की स्वच्छता अभियान के तहत बस स्टैण्ड परिसर में साफ-सफाई में लगे अधिकारी-कर्मचारी जनप्रतिनिधियों को उत्साहित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक बी.एस ध्रुव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। जिला प्रषासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी ने भी स्टैण्ड को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने में अपना सहयोग दिया। इस विशेष स्वच्छता अभियान से नया बस स्टैण्ड पहले की अपेक्षा और अधिक स्वच्छ एवं साफ-सुथरा हो गया है।
कलेक्टर श्री प्रकाश ने बस स्टैण्ड परिसर के चारों तरफ घुमकर साफ-सफाई का अवलोकन किया तथा बस स्टैण्ड परिसर में लगे पंपलेट, पोस्टर, होल्डिंग को हटाने के निर्देश दिए। जिस पर नगर पालिक निगम द्वारा तत्काल अमल किया गया। कलेक्टर श्री प्रकाश ने बस स्टैण्ड परिसर को साफ-सुथरा बनाये रखने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।
प्रयास की प्रशंसा हुई
स्वच्छभारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान को जन-जन पहंुचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई स्वच्छता कार्यक्रम को लोगो द्वारा खुब सहारा गया। यात्री गणों ने कलेक्टर के इस प्रयास की खूब प्रशंसा की। उन्होने कहा कि कलेक्टर द्वारा शुरू की गई साफ-सफाई का यह विशेष अभियान दूसरों के लिए अनुकरणीय है। ऐसे कार्य करने से लोगो में स्वच्छता के प्रति और