पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंचल के गांवों में संपूर्ण स्वच्छता लाने का संकल्प लिया गया

अंचल के गांवों में संपूर्ण स्वच्छता लाने का संकल्प लिया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापंचायत कोरिया के आदेशानुसार ग्राम पंचायत मुख्यालय समेत आश्रित ग्रामों में आश्रित ग्रामों में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान में ग्रामीणों के साथ ही साथ मैदानी अमले का भी सहयोग मिल रहा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलेगी और लोग अपने आसपास का वातावरण, पीने का पानी पर विशेष ध्यान देंगे। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत् ग्राम पंचायत जेनुआ में आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत् ग्राम प्रभारी अधिकारी चारू स्मिता ने कही। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत् 25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में ग्राम पंचायत स्तर के प्रधान अध्यापक, सहायक शिक्षक, प्रेरक, रोजगार गारंटी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, विकलांग मितान मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता, हैंडपंप मैकेनिक समेत संपूर्ण स्वच्छता अभियान में मैदानी अमले एवं मैदानी कर्मचारियों द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत बड़वाही, बरछा, सतक्यारी, ग्राम पंचायत बेला के बेला, उदकी, माड़ीसरई के माड़ीसरई, मेहदौली, हरचौका के हरचौका, घुघरी, घोड़धरा, चिडौला ग्राम पंचायत में कर्री, जवारीटोला, छिरहाटोला, भुस्का, ग्राम पंचायत जनुआ में पड़ौली, मरखोही, ग्राम पंचायत डोहरा में बेलगांव, चरखर, नौढिय़ा में हरई, ग्राम पंचायत सिंगरौली में अमराडंडी गांव में उपरोक्त अभियान चलाया जा रहा है।

अिधकारियों जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी-इस अभियान के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जेआर सिंह चौहान, मंडल संयोजक रूपनारायण सिंह, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी माड़ीसरई लक्ष्मीनारायण तिवारी, महिला बाल विकास भरतपुर पर्यवेक्षक चारू स्मिता, सहायक विकास अधिकारी सदाराम भरद्वाज, राजस्व निरीक्षक सियाशरण तिवारी को जिमेदारी सौंपी गई है।

सफाई और जागरुकता अिभयान के संबंध में महिला बाल विकास भरतपुर पर्यवेक्षक चारू स्मिता ने बताया कि शासन की मंशानुसार 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत के आश्रित ग्रामों में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 सितंबर को सरपंच, सचिव एवं ग्राम के समस्त नागरिकों को पंचायत वन में बैठाकर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की रूप