पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत को एक दिन में 11 पदक तीरंदाजी और स्क्वैश में स्वर्ण

भारत को एक दिन में 11 पदक तीरंदाजी और स्क्वैश में स्वर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंचियोन गेम्स

इंचियोन एशियन गेम्स का नौंवा दिन भारत के लिए “गोल्डन डे’ बन गया। इस दिन हमारे खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण सहित 11 पदक देश के लिए हासिल किए। शनिवार को तीरंदाजों ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य जीते। वहीं, स्क्वैश में पुरुष टीम ने स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की। जबकि महिलाओं ने रजत अपने नाम किया। एथलेटिक्स में एक रजत, एक कांस्य जीते। दूसरी ओर, कुश्ती में दो और शूटिंग में एक कांसा आया। पुरुष तीरंदाजी टीम (रजत चाैहान, संदीप कुमार, अभिषेक वर्मा) ने मेजबान द. कोरिया को 227-225 से हराकर सोने का तमगा हासिल किया। वहीं, पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में अभिषेक वर्मा ने रजत और महिला व्यक्तिगत में तृषा देब ने कांस्य जीता।

स्क्वैश में सौरभ घोषाल, हरिंदर पाल सिंह संधू, महेश मनगांवकर के शॉट सोने पर लगे। भारत ने मलेशिया को 2-0 से शिकस्त दी। यह भारत का एशियाड की स्क्वैश स्पर्धा में पहला स्वर्ण है। महिला टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में मलेशिया से 0-2 से हार गई अौर उसे रजत से संतोष करना पड़ा। एथलेटिक्स की 3000 मीटर स्टीपलचेस में ललिता बाबर ने रजत और सुधा सिंह ने कांस्य पदक जीता। शूटिंग की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में महू के चैन सिंह ने कांस्य पदक पर निशाना लगाया। वहीं, कुश्ती में महिला पहलवानों विनेश फोगाट (48 किग्रा) और गीतिका जाखड़ (63 किग्रा) ने कांसा जीता। टेनिस में भी भारत ने पांच पदक पक्के कर लिए हैं। जबकि पुरुष हॉकी टीम ने चीन को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

स्वर्ण जीतने के बाद ितरंगे के साथ तीरंदाज संदीप कुमार, रजत चौहान, अभिषेक वर्मा और कोच जश्न मनाते।