गरीबों को बांटे गए गर्म कपड़े
गरीबों को बांटे गए गर्म कपड़े
अंबिकापुर| लायनेसक्लब ग्रेटर द्वारा गरीबों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इला मिश्रा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में गरीबों को सर्दी से बचाव के लिए शाल, स्वेटर, कंबल आदि बांटे गए। इस अवसर पर सविता सिंह, वंदना उपाध्याय, अर्चिता दुबे, सुरजीत छाबड़ा, कुलवंत छाबड़ा, शशि शर्मा, आशा राणा, मोनिका शर्मा, महिला िसंह, सीता शर्मा, मुक्ता गुप्ता, अंजना परिहार, अनिता सिंह, मधु शर्मा, मंजू पाठक, पूनम शर्मा आदि उपस्थित थे। इसके अलावा सेवानिवृत्त बीईओ स्व. गणेश प्रसाद वर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर युवाओं द्वारा मां महामाया मंदिर सहित अन्य मंदिरों के बाहर जरुरतमंदों को गर्म कपड़े फल बांटे गए। इस दौरान वृद्धों निशक्तजनों की सेवा करने आह्वान किया गया। इस अवसर पर आरएन श्रीवास्तव, सुरेंद्र वर्मा, धनंजय सिन्हा, आलोक श्रीवास्तव, विकास सिन्हा, विष्णु सोनी, दुर्गेश सिन्हा, सिद्धार्थ सिंह, नितिश त्रिपाठी, सोनू आदि उपस्थित थे।
घरेलूहिंसा के खिलाफ महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला
अंबिकापुर| आक्सफ्रेमइंडिया के सहयोग से नवाडगर संस्था द्वारा घरेलू महिला हिंसा के खिलाफ संभाग स्तरीय महिला सम्मेलन होटल कुमकुम में आयोजित किया गया। इस दौरान सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर एवं कोरिया जिले की महिलाओं एवं सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा ब्रम्हरोड में मानव श्रृंखला बनाकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सामूहिक एकता एवं चेतना का प्रदर्शन किया गया। सम्मेलन को संस्था प्रमुख माया पटेल, कार्यक्रम प्रभारी अनु वर्मा, महिला अधिकार मंच रायपुर की दुर्गा झा, जिला महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती सुलेखा, जशपुर की ममता कुजूर ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अनिता ने गीत तथा पल्लवी, बबली पैकरा एवं साथियों ने घरेलू हिंसा पर नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुरेंद्र साहू, नीतू कुशवाहा, अनिता मिंज, बल्लवी साहू, सुमिता केरकेट्टा, दसोदी सिंह, संतोषी, विमला, चंपा आदि उपस्थित थे।