पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन लेकर लौटे गिरजापुर के ग्रामीण

पेंशन लेकर लौटे गिरजापुर के ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। कोरिया| गिरजापुरपंचायत के निराश्रित, वृद्धावस्था, विधवा पेंशनधारियों को पेंशन मिलने से उनमें हर्ष है। सरपंच सचिव की लापरवाही से गिरजापुर के दो सौ से भी अधिक पेंशनधारी ग्रामीण बैंक पटना एक दिन पहले पहुंचे पेंशन नहीं मिलने से परेशान होकर निराश लौटे। दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के बाद बैंक अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर प्रयास किया। मंगलवार को पेंशनधारियों को पेंशन दी गई इससे ग्रामीण पेंशन लेकर लौटे।

अधिकारी रहे परेशान

पेंशनधारियोंकी भीड़ बैंक में पहुंचने से बैंक परिसर छोटा होने से बैंक अधिकारियों के साथ साथ पेंशनधारी भी परेशान रहे। बैंक परिसर छोटा बैंक कर्मियों की कमी होने से आए दिन उपभोक्ताओं बैंक कर्मियों को परेशान होना पड़ता है। फिर भी बैंक परिसर के विस्तार बैंक कर्मियों की संख्या बढ़ाने की ओर बैंक प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है।

बैंक में पैसा निकालने के लिए खड़े पेंशनधारी हितग्राही।