मासिक कार्यशाला का आयोजन
कृषिविज्ञान केन्द्र कोरिया इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर द्वारा 12 दिसंबर को जिला स्तरीय मासिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ ए. बी. आसना संयुक्त संचालक, कृषि, छ. ग. शासन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यशाला में जिले के सभी विकासखण्डों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यशाला में उपस्थित हुए अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर कार्यक्रम समन्वयक आर. एस. राजपूत, केवीके कोरिया द्वारा किया ए. बी. आसना संयुक्त संचालक, कृषि द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों से जिले में अपने-अपने क्षेत्र की कृषि से संबंधित तकनीकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई और अपने उदबोधन में बताया कि कार्यशाला में आकर आप अपने क्षेत्र की समस्याओं को केवीके विषय वस्तु विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में निदान कर कृषकों को उत्पादन बढ़ाने में कारगर जानकारी प्रदान करें ताकि रबी फसलों की उत्पादकता में बढ़ोत्तरी हो सके।
कार्यशाला को संबोधित करते हुुए एस. एच. राजपूूत, उपसंचालक कृषि जिला कोरिया ने बताया कि जिले में चल रही शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा उसे जमीनी स्तर सही तरीके से अमलीजामा पहनाने हेतु निर्देशित किया। आर. एस. राजपूत, कार्यक्रम समन्वयक केवीके कोरिया ने अपने उदबोधन में रबी मौसम के फसलों में उपयोग होने वाले संतुलित उर्वरकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संदीप शर्मा, ने अपने तकनीकी सत्र में रबी मौसम की प्रमुख फसलों गेहूँ, चना, मटर, अलसी, सरसों की कृषि के बारे में बताया कु. कुन्ती, विषय वस्तु विशेषज्ञ ने अपने तकनीकी सत्र में रबी मौसम की प्रमुख सब्जियों जैसे आलू, प्याज, फूलगोभी, पत्तागोभी आदि में लगने वाले किट व्याधियों के निदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।