दावा आपत्ति 22 तक
बैकुंठपुर. जिलेमें महिला पुरूष बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता हेतु पात्र-अपात्र लोगों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची का अवलोकन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैकुण्ठपुर कोरिया के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों को संबंध में दावा आपत्ति करनी है वे 22 सितंबर तक कार्यालयीन समय में दावा-आपत्ति कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।