महतो 22 को कोरिया में
बैकुंठपुर. कोरबालोकसभा सांसद डॉ. बंशीलाल महतो का 22 सितंबर को नगर आगमन होगा। जिला महामंत्री कृष्णबिहारी जायसवाल ने बताया कि सांसद डॉ.महतो 22 सितंबर की सुबह 11 बजे कोरिया पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे लाहड़ी कालेज चिरमिरी में आयोजित छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय चिरमिरी में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद जायसवाल कॉम्पलेक्स में मनेंद्रगढ़ हसदेव की संयुक्त बैठक लेंगे शाम 7 बजे कोरबा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
कार्यक्रम में सरगुजा संभागीय संगठन मंत्री विधान चन्द्रकर, जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, चंपादेवी पावले, जिला महामंत्री कृष्णबिहारी जायसवाल, रामेश्वर पाण्डेय, पूर्व विधायक दीपक पटेल, महापौर डमरू बेहरा आदि शामिल होंगे।