- Hindi News
- फरारी काट रहे कोरिया के पूर्व जिला शिक्षाधिकारी गिरफ्तार
फरारी काट रहे कोरिया के पूर्व जिला शिक्षाधिकारी गिरफ्तार
कोरियाजिले के पूर्व जिला शिक्षाधिकारी एम.आर. खाण्डे अपने कांकेर के कार्यकाल के दौरान गबन कर एक वर्ष से फरारी काट रहे थे। अंतत: छ.ग. पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है तथा न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गौरतलब है कि उनके खिलाफ कोरिया जिले के कार्यकाल में भी काफी भ्रष्टाचार की शिकायत हुई थी। उन्होंने ओमप्रकाश साहू आ. रामभरोसे साहू की फर्जी रूप से अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की थी। एक वर्ष बाद मामला प्रकाश में आने के बाद तत्कालीन कलेक्टर कोरिया द्वारा उक्त नियुक्ति निरस्त कर दी गई। तत्कालीन स्थापना वर्ग प्रभारी की मिलीभगत से उक्त फर्जी नियुक्ति की गई थी। कलेक्टर द्वारा जांच कर नियुक्ति निरस्त करते हुए डीईओ तथा स्थापना प्रभारी शोभनाथ के विरूद्ध कार्यवाही की अनुशंसा की गई थी। पर जानकारी के अनुसार आज तक कार्यवाही लंबित है। वर्तमान में उक्त लिपिक मनेन्द्रगढ़ में सहायक विकासखंड शिक्षाधिकारी के प्रभार में कार्य कर रहे हैं इनके विरूद्ध यहां भी काफी शिकायत है।