पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता अभियान के लिए सब एकजुट

स्वच्छता अभियान के लिए सब एकजुट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वस्थसमाज निर्माण के लिये जरूरी है कि हम अपने घर आंगन के साथ अपने आस-पड़ोस में भी स्वच्छता बनाये रखने के लिये भी जागरूक रहें। इसके साथ ही साथ उन स्थानों का जिनका सार्वजनिक उपयोग होता है वहां भूलकर भी गंदगी फैलाये। सड़कों पर कूड़ाकरकट इक_ा करे।

यदि हम स्वच्छता बनाये रखने के लिये इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान दे तो क्षेत्र में साफ सफाई बनी रहेगी। उक्त बातें भरतपुर विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत जनुआ, पड़ौली, मरखोही में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता सप्ताह के अवसर पर ग्राम प्रभारी अधिकारी चारू स्मिता ने कही क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के साथ ही मैदानी अमले में सक्रिय शासकीय कर्मचारी लोगों को निरंतर इस अभियान से जोड़ रहे है। कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार २५ सितम्बर से अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत जनुआ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पड़ौली तथा ग्राम मरखोही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अभियान के पांचवे दिन ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्वस्थ भारत के नारे के साथ ग्रामीण इस अभियान में शामिल हुये। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ भरतपुर पर्यवेक्षक चारू स्मिता ने ग्रामीणों के साथ स्वच्छता अभियान में हाथ बंटाया जिसे देखकर कई महिलाये और पुरूष भी स्वस्फूर्त इस अभियान मे जुट गये। उपस्थितजनों को संबोंधित करते हुये ग्राम प्रभारी अधिकारी चारू स्मिता ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर को साफ सुथरा रखने के लिये रोजाना उसकी सफाई करते है ठीक उसी प्रकार हमें अपने मजरे, टोल ग्राम को साफ सुथरा रखने के लिये सदैव तत्पर रहना चाहिये। कचरा एक निश्चित स्थान पर जमा करना चाहिए जिससे उसका उचित निष्पादन हो सके। उन्होंने कहा कि अगर हमारे आस-पास का वातावरण स्वच्छ रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि हमारे घर का आस-पास का वातावरण साफ रहेगा तो जमीन में खेलने वाले बच्चे भी स्वस्थ रहेंगे। वहीं पेयजल स्त्रौतों के आस पास साफ-सफाई रहने से हमें पीने का अच्छा पानी मिलेगा। बीमारियां तभी बढ़ती है जब हम गंदगी के बीच रहते है ऐसे में जरूरी है कि हम स्वच्छता के महत्व को समझे और ऐसे अभियान से जुड़कर अपनी जागरूकता का परिचय दें।

स्वच्छता अभ