पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुक्कुट चूजों का वितरण प्रशिक्षण दिया गया

कुक्कुट चूजों का वितरण प्रशिक्षण दिया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैकुंठपुर| कृषिविज्ञान केन्द्र, कोरिया इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर द्वारा एक्सटेंशन रिफार्म (आत्मा) योजानान्तर्गत ग्राम डकईपारा विकासखंड बैकुण्ठपुर के किसानों के प्रक्षेत्र पर आंकलन हेतु वनराजा आरआईआर कुक्कुट चूजों का वितरण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया के कार्यक्रम समन्वयक आरएस राजपूत के मार्गदर्शन में कृषकों को कृषि सह कुक्कुट पालन करने उससे होने वाले लाभ ग्रामीण नवयुवकों को कुक्कुट पालन को स्वरोजगार के साधन के रुप में अपनाने की सलाह दी गई। केेन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. वीएन गौतम (पशुपालन) के द्वारा कृषकों को मुर्गियों (कुक्कुटों) में होने वाली बिमारियाें उनके बचाव, आहार रखरखाव संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में 15 दिवसीय वनराजा आरआईआर कुक्कुट चूजों का वितरण किया गया