पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर बूथ में सौ प्राथमिक सदस्य बनाना है

हर बूथ में सौ प्राथमिक सदस्य बनाना है

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदस्यबनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक जाकर मेहनत करनी होगी। यह लक्ष्य प्राप्त करने के बाद भाजपा की स्थिति प्रदेश में और सुदृढ़ होगी।

यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) रामप्रताप सिंह ने भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कही। पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान को गति देने की दिशा में प्रदेश महामंत्री संगठन, प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने एक दिनी कोरिया प्रवास के दौरान भाजपा जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की बैठक ली। संगठन महामंत्री ने कहा हम अपनी नीतियों को इन सदस्यों के माध्यम से आम जन तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। आने वाले चुनावों में इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। उन्होंने त्रि-सतरीय पंचायत चुनाव में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के विजयी प्रत्याशियों को बधाई, शुभकामनाएं दी।

प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जिले की सभी जनपद पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाने के लिए आह्वान किया। सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश से जिला प्रभारी, मंडल प्रभारी, बूथ प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हर बूथ पर सौ प्राथमिक सदस्य चाहिए यानी हर बूथ में 100 लोगों को प्राथमिक सदस्य बनना है।

इस दौरान अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री विधान चंद्राकर, मजदूर मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश सोनी, विधायकत्रयी-भईयालाल राजवाड़े, श्याम बिहारी जायसवाल चम्पादेवी पावले, तीरथ गुप्ता, कृष्ण बिहारी जायसवाल, नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चिरमिरी में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-अधिक से अधिक सदस्य बनाएं

मनेंद्रगढ़ में 55 सक्रिय सदस्यों को उपलब्ध कराए गए सदस्यता फॉर्म

चिरमिरी। भाजपाप्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नगर प्रवास के दौरान संगठन मंत्री रामप्रताप, विधान चंद्राकर, मजदूर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के साथ चर्चा की। उन्होंने विधायक श्याम बिहारी जायसवाल चंपादेवी पावले, पूर्व महापौर डंबरू बेहरा, नपानि सभापति कार्ति वासो की उपस्थिति में बूथ स्तर के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक लोगों को आनलाइन सदस्यता दिलाएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जवाहर गुप्ता, पूर्व विधायक दीपक पटेल, कृष्णा बिहारी जायसवाल, राजकुमार बधावन, ओपी नारायण, नीलम सलूजा, भाजपा पार्षद बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

मनेंद्रगढ़। सशिमंमें हुई मंडल भाजपा की बैठक में सदस्यता प्रभारी विवेक अग्रवाल ने बताया 55 सक्रिय सदस्यों को सदस्यता फॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं। सक्रिय सदस्य को 100 प्राथमिक सदस्य बनाना अनिवार्य है। मंडल के प्रभारी जिला महामंत्री रामेश्वर पाण्डेय ने बताया 13 फरवरी की समीक्षा बैठक में जानकारी देना है। उन्होंने प्रतिदिन कितने प्राथमिक सदस्य बनाए, इसकी जानकारी देने को कहा। साथ ही जानकारी एकत्र कर प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करने निर्देशित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जेके सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, जमील शाह, तपन मुखर्जी, विवेक अग्रवाल अन्य उपस्थित थे।

भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अतिथि।