पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अज्ञात महिला का शव मिला

अज्ञात महिला का शव मिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। कोरिया| ग्रामीणोंकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान कराने का प्रयास किया पर पहचान नहीं हो सकी। जांच पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार यहां से 5 किमी दूर कटोरा-अम्बिकापुर रेलवे ट्रैक पर ग्राम टेमरी के पास सुबह ग्रामीणों ने ट्रैक पर महिला का शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस सहायता केंद्र पांड़वपारा को दी। थाना प्रभारी जेएस कंवर, पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी आरएन गुप्ता अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। आस-पास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान का प्रयास किया। बाद में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए पटना मरच्युरी भेजा गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी टेमरी से टेंगनी के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिल चुके हैं। इनमें कुछ की पहचान घटना के बाद हो गई कुछ की पहचान महीनों बाद कपड़ों के आधार पर हो सकी। टेमरी से टेंगनी के बीच ही इस तरह के हादसे होते हैं इसका कारण यह माना जा रहा है घटनास्थल से ग्रामीणों का घर दूर पड़ता है। इसलिए इस तरह के मामले इन्हीं स्थानों में होते हैं।

रेल्वे ट्रैक पर पड़ी हुई अज्ञात महिला की लाष।