- Hindi News
- वाणिज्यिक कर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन अाज होगा
वाणिज्यिक कर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन अाज होगा
मनेंद्रगढ़| वाणिज्यिककर बार एसोसिएशन के तत्वावधान में 12 फरवरी गुरुवार की शाम 4 बजे वाणिज्यिक कर कार्यालय कोरिया वृत के बार रूम में नई कार्यकारिणी का गठन वाणिज्यिक कर कार्यालय से संबंधित समस्याओं को लेकर का आयोजन किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत सुराना ने बताया कि दो साल पहले गठित बार का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याएं दूर करना है। बीते दो वर्षों में बार ने शासन की योजनाओं का लाभ व्यापारियों को समय-समय पर दिलाया। इसी उद्देश्य के अंतर्गत बार ने नियमानुसार नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया जा रहा है।