प्रतिनिधि एकजुटता से विकास में जुटें
बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता
प्रथम सम्मेलन में पंच और सरपंचों ने ली शपथ
सोरगा, पाण्ड़वपारा में भी दिलाई शपथ
बरबसपुर| ग्रामपंचायत के नवनिर्वाचित पंच, सरपंचों के प्रथम सम्मेलन में बुधवार को सभी को शपथ ली। इस तरह आज से सभी ने अपना कार्यभार संभाल लिया।
ग्राम पंचायत बरबसपुर, उजियारपुर, लोहारी, महराजपुर जगतपुर में पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पंच सरपंचों का सम्मेलन हुअा। ग्राम पंचायत बरबसपुर में पंचों ने नवनिर्वाचित सरपंच बेचन बाई को सम्मानित किया। इसके बाद पर्यवेक्षक नागपुर ग्रामीण विस्तारक एलपी चतुर्वेदानी ने सरपंच बेचन बाई सहित 14 वार्ड के पंचों को शपथ दिलाई। उजियारपुर में पर्यवेक्षक जन शिक्षक मनेंद्रगढ़ डीएन सिंह ने नवनिर्वाचित सरंपच बाबूलाल सिंह समेत सभी 18 वार्ड के पंचों को शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत लाेहारी में पर्यवेक्षक पीएचई विभाग के पीएस बघेल ने सरपंच ज्ञान सिंह समेत 13 वार्डों के पंचों को शपथ दिलाई। बरबसपुर से परिसीमन के बाद अलग हुई ग्राम पंचायत महराजपुर में नव निर्वाचित सरपंच सतलाल समेत वार्ड के दस पंचों को पर्यवेक्षक सीपी बंजारे ने शपथ दिलाई। जगतपुर में भी महिला सरपंच खेमवती समेत वार्ड के 13 पंचों ने पर्यवेक्षक की मौजूदगी में शपथ ली
शपथग्रहण के साथ ही आचार संहिता समाप्त: सरपंचपंचों के शपथ लेने के साथ ही क्षेत्र में लगी आचार संहिता समाप्त हो गई। ग्रामीण अब सरपंच पंचों तक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने लगेंगे। सभी को इंतजार है कि नव निर्वाचित पंच सरपंच उनकी समस्याओं को दूर करेंगे।
उपसरपंच की दौड़ शुरू: शपथग्रहण के बाद अब उपसरंपच के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर सभी पंचायतों में पंचों की बैठकों का दौर शुरू हुआ। गौरतलब है कि उपसरपंच के पद के लिए 23 फरवरी को चुनाव होगा। इसका चयन निर्वाचित हुए पंचायतों के पंचों द्वारा किया जाता है। इसका चयन प्रशासनिक अधिकारीयों की मौजूदगी में किया जाता है। इसकी चर्चा आज भी शपथग्रहण के दौरान देखने को मिली। बरबसपुर की बात करंे तो उपसरपंच के लिए अभी तक दो नाम प्रदीप शर्मा देवनारयण प्रजापति सामने आए हैं।
विष्णु दास
सरपंच, पंचों ने ली शपथ
खड़गवां| विकासखंडखड़गवां अंतर्गत सभी 64 ग्राम पंचायतों में पद गोपनीयता की शपथ ली गई। सचिवों हड़ताल में रहने से पर्यवेक्षकों को ही सचिव नियुक्त किया गया। खड़गवां में सरपंच सुमित्रा सिंह, पंच समलिया बाई, रंजीता सिंह, श्यामवती, ललिता त्रिपाठी, फुलकुंवर, जुगमनबाई, मोहन केशरवानी, सुभाष चंद्र सिंह, धनंजय पाण्डेय, केशरबानो, सोनमती, अमर सिंह, टकेश्वरी, कौशिल्या, भोला कुमारी नामदेव, इंदू गढ़वाल, चंद्रशेखर सिंह, रंजीत कुमार, बूंद कुंवर मानकंुवर ने शपथ ली।
ग्राम पंचायत सोरगा खोंड़ के ग्राम पंचायत भवन में नवनिर्वाचित सरपंच, पंचों का शपथग्रहण कार्यक्रम हुआ। सोरगा में नवनिर्वाचित सरपंच बसंती सिंह, पंच अंजु पाण्ड़ेय, सुनील कुशवाहा, राजेष कुशवाहा सहित सभी बीस वार्ड के पंचों को रोजगार सहायक देवेन्द्र कुमारी प्रेरक सुनील ने शपथ दिलाई। इसी तरह खोंड़ में नवनिर्वाचित सरपंच मीरा सिंह, पंच भुवनेश्वरी गुप्ता, मोहन सिंह, कौशिल्या, बबीता सहित सभी पंचों को रोजगार सहायक वंदना प्रेरक गुंजन सोनी ने शपथ दिलाई।
शपथ लेते हुए नवनिर्वाचित सरपंच राकेष प्रताप सिंह। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित ग्रामीणजन।