पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूंदा बांदी के बाद अंचल में ठंड बढ़ने से दिनचर्या बदली

बूंदा-बांदी के बाद अंचल में ठंड बढ़ने से दिनचर्या बदली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना।कोरिया| क्षेत्रमें बूंदा बांदी हुई, ठंड़ बढ़ी। बुधवार को आसमान पर बादल छाए और सूर्य बादलों के पीछे छुप गया। करीब तीन बजे हल्की बूंदा-बांदी हुई उसके बाद ठंड़ बढ़ने लगी। और शाम होते तक ठंड़ और बढ़ गई।

पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा। कभी आसमान में बादलों के छाने के बाद बूंदा बांदी हल्की बारिश से जहां ठंड़ बढ़ जाती है वहीं लोगों की दिनचर्या में काफी असर पड़ जाता है। तो कभी मौसम खुलने के साथ धूप निकलने से दिन में लोगों को ठंड़ से राहत मिल जाती है। 9 फरवरी को हल्की बारिश हुई थी और आसमान पर बादल छाए हुए थे। 10 फरवरी को मौसम खुला और दिन धूप रही। 11 फरवरी को भी सुबह से दोपहर 12 बजे तक धूप रही पर दोपहर के बाद हल्की बूंदा-बांदी भी हुई।इस बूंदा-बांदी से किसानों के अलावा अन्य लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा है। पर मौसम ऐसा ही बना रहा, अधिक मात्रा में बारिश हो गई तो खेतों में लगी सब्जी की फसलों के साथ मटर, तिउरा, बटूरा अन्य फसलों को नुकसान होगा।