- Hindi News
- हॉकी में 16 साल बाद सोना जीतने की उम्मीद
हॉकी में 16 साल बाद सोना जीतने की उम्मीद
सरदार,श्रीजेश, मनप्रीत, गुरबाज आकाशदीप, रमनदीप, रघुनाथ और रूपिंदरपाल।
पाक से 25 को मुकाबला
भारत,पाकिस्तान, चीन, ओमान, श्रीलंका ग्रुप बी में हैं। इनमें से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।
Ãकॉमनवेल्थगेम्स में रजत जीतने से टीम का मनोबल ऊंचा है। एशियन गेम्स में हमारा लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना होगा।’ -टैरी वाल्श, भारतीयपुरुष टीम के कोच
ग्लास्गो की चांदी से बढ़ा भरोसा
भारतजीत का मजबूत दावेदार। उसने हाल ही में ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता। वह पिछले चैंपियन द. कोरिया (8) से रैंकिंग में एक स्थान नीचे जरूर है। पाकिस्तान (11) भी भारत से रैंकिंग में करीब है। लेकिन एक साल में हमारा प्रदर्शन इन दोनों टीमों से बेहतर रहा है। इस साल विश्व कप में भारत नौवें और कोरिया 11वें स्थान पर रहा था।
17 पदक (3 गोल्ड) जीते हैं भारत ने हाॅकी में दोनों वर्गों को मिलाकर।
1982 एशियन गेम्स में पहली बार शामिल हुई महिला हॉकी।
महिला टीम को चीन की चुनौती
महिलावर्ग में मुकाबला ज्यादा कठिन है। खासकर चीन बड़ी चुनौती है। वह पिछले तीन एशियन गेम्स (2002, 06, 10) का चैंपियन हैं। मेजबान कोरिया, जापान से भी कड़ी टक्कर मिलेगी। हालांकि, भारतीय कप्तान रितु रानी को जीत का भरोसा है। उन्होंने कहा, “हम चुनौतियों के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि स्वर्ण पदक जीतकर लौटेंगे।’
कबड्डी में भारत लगातार सातवीं बार सोना जीतने उतरेगा। यह खेल एशियन गेम्स में पहली बार 1990 में बीजिंग गेम्स में शामिल किया गया था। तब से भारत ही चैंपियन है।
इधर कबड्डी में सातवां सोना...
5 दिन बाकी