- Hindi News
- फुटबाल में भारतीय महिलाओं ने मालदीव को 15 0 से रौंदा
फुटबाल में भारतीय महिलाओं ने मालदीव को 15-0 से रौंदा
भारतने 17वें एशियन गेम्स में रविवार को धमाकेदार आगाज किया। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने अपने पहले मुकाबले में मालदीव को 15-0 से धुन दिया। मेजबान कोरिया की महिला टीम ने थाईलैंड को 5-0 से शिकस्त दी। एशियन गेम्स का औपचारिक उद्घाटन 19 सितंबर को होगा। लेकिन इसके फुटबॉल मुकाबले रविवार से ही शुरू हो गए हैं। पहले दिन आठ मैच हुए।
भारत ने ग्रुप ‘ए’ के पहले मैच में मालदीव को एकतरफा शिकस्त दी। विंगर सस्मिता मलिक और मिडफील्डर कमला देवी ने पांच-पांच गोल किए। बाला देवी ने दो गोल दागे। कप्तान बेमबेम देवी, आशालता देवी और प्रमेश्वरी देवी ने भी गोल किया। मैच में हाफ टाइम तक भारत 9-0 की बढ़त चुका था। हाफ टाइम से पहले सस्मिता और कमला का ही जादू छाया रहा। दूसरे हाफ में कप्तान के साथ डिफेंडर आशालता ने मोर्चा संभाला।
कुवैत पर जीत के बाद जापान के िखलाड़ी मुसाशी सुजुकी जश्न मनाते हुए।
इराक 4-0 नेपाल
द. कोरिया 3-0 मलेशिया
जापान 4-1 कुवैत
फिलीस्तीन 2-0 ओमान
सऊदी अरब 3-0 लाओस
ताजिकिस्तान 1-0 सिंगापुर
अब द. कोरिया से मुकाबला
महिलाटीम का अगला मुकाबला 17 सितंबर को दक्षिण कोरिया से होगा। 19 सितंबर को उसके सामने थाईलैंड की टीम होगी। भारतीय पुरुष टीम का पहला मुकाबला सोमवार को यूएई से होगा।