पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंच और हुक का दम दिखाएंगे बॉक्सर

पंच और हुक का दम दिखाएंगे बॉक्सर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय बॉक्सरों को यदि पिछला प्रदर्शन दोहराना है तो उन्हें अपनी फॉर्म सुधारनी होगी। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में हमें सिर्फ पांच पदक (चार रजत, एक कांस्य) मिले। एशियन गेम्स में तो स्टार बॉक्सर विजेंदर भी साथ नहीं होंगे। यानी, चुनौती कठिन है।

50

पदकजीते हैं भारतीय बॉक्सरों ने एशियन गेम्स में अब तक।

10

पुरुषऔर 3 महिला बॉक्सर शामिल हैं मौजूदा भारतीय टीम में।

मेरीकॉम पर निगाहें

एमसीमेरीकॉम पिछले एशियन गेम्स में कांस्य पदक ही जीत सकी थीं। वे इस बार पदक का रंग बदलने का भरोसा जता रही हैं। पांच विश्व चैंपियनशिप और चार एशियन वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप पहले से उनके नाम हैं। यकीनन, उन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

इंचियोन गेम्स में टी20 क्रिकेट भी शामिल है। दो गोल्ड समेत छह पदक दांव पर होंगे। लेकिन भारत को पदक नहीं मिलेगा क्योंकि बीसीसीआई ने टीम ही नहीं भेजी है। पिछले एशियन गेम्स में भी बीसीसीआई ने टीम नहीं भेजी थी।

क्रिकेट तो है, पर हमारी टीम नहीं

4 दिन बाकी