देश के लिए पदक जीतना ही लक्ष्य
झुंझुनूं | नौकायानकी कई अंतरराष्ट्रीय रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुके अंतरराष्ट्रीय नौकायान खिलाडी बजरंग लाल ताखर ने कहा है कि उनका लक्ष्य इंचियोन एशियाई खेलों में देश के लिए पदक जीतना है। ताखर का कहना है कि उन्हें नौकायान में अभी काफी आगे तक जाना है इसीलिये उनका पूरा प्रयास है कि वह आगामी 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे एशियाड खेलों की नौकायान प्रतियोगिता में भारत के लिए पदक जीतकर देश का नाम रोशन करें। साथ ही उनका मानना है कि हौसला बुलन्द हो.मन में जीत का जज्बा हो तो सफलता आपके कदम जरुर चूमेगी।
एशियाड में भाग लेने जा रही 36 सदस्यीय भारतीय नौकायान टीम के कप्तान बजरंग लाल ताखर ने हैदराबाद से एशियाड के लिये
दक्षिण कोरिया के चूंगजू शहर के लिये रवाना होने से पहले रविवार को को कहा हमने 2010 के एशियाड की नौकायान में एक स्वर्ण, तीन रजत एक कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते थे। इस बार हमारा इरादा पांच से अधिक पदक जीतने का है।