एशियाड की मशाल इंचियोन पहुंची
इंचियोन |एशियाई खेलोंकी मशाल उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले बुधवार को पहुंच गई जिसका 6000 किलोमीटर का आखिरी चरण का सफर शुक्रवार को खत्म होगा। उद्घाटन समारोह में गंगनम स्टाइल गायक पीएसवाय और चीन के पियानो वादक लांग लांग आकर्षण का केंद्र होंगे। फुटबाल टूर्नामेंट रविवार को ही शुरू हो गया जिसमें पुरुष वर्ग में गत चैम्पियन जापान ने कुवैत को मात दी। जापान को दूसरा मैच इराक से खेलना है। दक्षिण कोरिया की महिला टीम भारत से खेलेगी।