प्रदेश में बह रही विकास की बयार: अमर
भारतीयजनता पार्टी सरकार ने जो काम किया है उसी का परिणाम है कि कोरिया के सभी नगरीय निकाय विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। केंद्र में सौ दिनों की सरकार ने विकास का जो नया कीर्तिमान स्थापित किया है उसे जनता देख रही है। छत्तीसगढ़ मेें डॉ. रमन के नेतृत्व में हमारा प्रदेश जिस तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर है उससे प्रदेश का कोई भी व्यक्ति अछूता नहीं है।
यह बात शिवपुर चरचा में हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से नगरीय निकाय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास में तो कोई कमी आने दी गई है और ही आने दी जाएगी। हम क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। इससे पहले परंपरागत् ढंग से मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा प्रदेश में प्रदेश सरकार द्वारा जिस तरह विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है उसी का परिणाम है कि प्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में सबसे आगे खड़ा है।
उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ ने अपनी बेहतर कार्य संस्कृति के जरिए विकास के सफर में सफलता के कई परचम लहराए हैं। दस साल में इस नए राज्य में गांव, गरीब किसानों की बेहतरी के लिए काम हुअा है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ सरकार को गांव, गरीब किसान हितैषी कहा जाता है। समाज के सभी जरूरतमंद वर्गों के हित मेें विभिन्न योजनाओं की शुरूआत कर उपलब्धियों के नए कीर्तिमान बनाए हैं। हमारा छत्तीसगढ़ अब विश्वसनीय छत्तीसगढ़ के रूप में देश, दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है।
नगरियनिकायों में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ: इसअवसर पर जिले के अन्य नगरीय निकायों में भी विभिन्न लोकार्पण समारोह आयोजित किए गए। जहां प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत् बनाए गए भवनों का लोकार्पण किया। मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत नई लेदरी नगर पंचायत खोंगापानी में भी प्रभारी मंत्री कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा उत्तरोतर विकास के लिए इस प्रदेश की जनता का सकारात्मक सहयोग मूल आधार है। क्षेत्र का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है। मुझे विश्वास है कि प्रदेश की जनता हमारे कार्यों का आंकलन करते हुए आने वाले समय में नगरीय निकाय चुनाव में भी हमें सेवा का अवसर देगी। विधायक चंपादेवी पावले ने कहा कि नगर पंचायत खोंगापानी क्षेत्र की जनता ने हमेशा भाजपा के पक्ष में अपना मतदान किया है।