संविदा नियुक्ति
संविदा नियुक्ति
बैकुण्ठपुर| महिलाएवं बाल विकास विभाग में संचालित नवा बिहान योजना के तहत सहायक ग्रेड-3 सह-कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर पंकज कुमार राजवाडे पिता विष्वनाथ राजवाडे का संविदा नियुक्ति की गई है। राजवाडे का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा अनिवार्य योग्यता का तुलनात्मक पत्रक एवं सर्वोच्च अंक के अधार पर की गई है। श्री राजवाडे को कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरिया में पदस्थ किया गया है। यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी।