पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श चौक पर की गई सफाई

आदर्श चौक पर की गई सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। कोरिया| आदर्शचौक से कचरा नालियों की सफाई की गई। इससे व्यापारियों राहगीरों को गंदगी से निजात मिली है।

आदर्श चौक के आस-पास कचरे का ढ़ेर लगा था, नालियां भी कचरे मिट्टी से जाम हो गई थी। इसलिए बारिश का पानी चौक नजदीकी गड्ढ़ों में भर जाता था, तेज बारिश होने पर चौक में घुटने तक पानी भर जाता था जो बारिश रुकने के आधा घंटा बाद खाली हो पाता था। कचरा सड़ने से नालियों गड्ढों में गंदगी बजबजा रही थी इससे व्यापारियों के साथ ग्रामीणों वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। चौक पर दुर्गा पूजन के लिए सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गठित होने के बाद समिति के पदाधिकारी, सदस्यों सहित सरपंच गायत्री सिंह, सचिव व्यासनारायण तिवारी पंचों ने नालियों की सफाई, गड्‌ढे पाटने कचरा हटवाया। पंचायत ने चौक पर द्वारा स्ट्रीट लाइट भी लगवा दी है। इससे आदर्श चौक के निवासियों में हर्ष है।

आदर्श चौक पर सफाई कराते प्रतिनिधि पूजा समिति के पदाधिकारी सदस्य।