- Hindi News
- शांति समिति की बैठक में नागरिकों ने दिए सुझाव
शांति समिति की बैठक में नागरिकों ने दिए सुझाव
पटना। कोरिया | दुर्गापूजा विजयादशमी मनाने के लिए थाने में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें पुलिस कर्मी गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
थाना परिसर में थाना प्रभारी जेएस कंवर ने शांति समिति की बैठक ली। इसमें दुर्गा पूजा विजयदशमी का त्योहार शांति से मनाने पर चर्चा हुई। वी शर्मा ने कहा इस साल तीन स्थानों पर सार्वजनिक दुर्गा पूजन होगा। पूजा के समय पूजा स्थल के पास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसमकर्मियों के साथ महिला पुलिसकर्मी भी हो। व्यवसायियों ने कहा सड़क किनारे बीच बाजार में पूजा पंड़ाल में पूजा अर्चना होने से भीड़ हो जाती है इसलिए आदर्श चौक मस्जिद के पास में बेरिकेट लगना चाहिए ताकि वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो इससे दुर्घटना घटे। पूजा पंड़ालों के मंच पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए। आदर्श चौक पर स्थायी रूप से आईलैंड़ चौक बनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर व्यवसायी गोपाल शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सचिव व्यास नारायण तिवारी, ठाकुर ईश्वर सिंह, जनपद सदस्य बिहारी लाल राजवाड़े, राकेश अनिरुद्ध ठाकुर, नितिन शर्मा, शेखर वर्मा उप सरपंच रियाज कुरैशी, रहीस खान, अल्ताफ खान ने भी विचार रखे। थाना प्रभारी ने सभी के विचार रजिस्टर में लिपिबद्ध कराए।
शांति समिति की बैठक में शामिल नगरवासी